ट्रेन से मुम्बई पहुंचने में लग सकता है अधिक समय:भोपाल होकर चलने वाली 23 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कसारा में तीसरी रेल लाइन का काम

ट्रेन से मुम्बई पहुंचने में लग सकता है अधिक समय:भोपाल होकर चलने वाली 23 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कसारा में तीसरी रेल लाइन का काम

मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के काम के चलते अक्टूबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात और विद्युत ब्लॉक लिए जाने के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली 23 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसका असर 14 से 17 अक्टूबर के बीच रहेगा। रेलवे के मुताबिक कुछ ट्रेनें कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे और मनमाड-पुणे-लोणावला-कल्याण होकर चलाया जाएगा। ऐसे में मुंबई और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के बदले हुए मार्ग की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
दिवाली और छठ की तैयारी,10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे।पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *