सुपौल के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण चल रहा था शनिवार को RTC सुपौल में सिपाहियों को आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान सिपाही अभिषेक कुमार अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए। प्रशिक्षण में मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अचानक बिगड़ी तबीयत, जमीन पर गिर पड़े बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान अभिषेक के साथ अचानक यह घटना हुई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया घटना के तुरंत बाद अभिषेक कुमार को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित पुलिस और अधिकारियों को दी गई। आगरा के रहने वाले थे अभिषेक मृतक सिपाही की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र के भरमोली गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में RTC सुपौल में प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण केंद्र में मची अफरा-तफरी सिपाही की अचानक मौत की सूचना मिलते ही RTC में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शनिवार रात बताया कि जानकारी मिली है कि प्रशिक्षण के दौरान सिपाही बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सिपाही की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। यह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत प्रशिक्षण के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से हुई या कोई अन्य वजह थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दी गई है। अभिषेक की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। सुपौल के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण चल रहा था शनिवार को RTC सुपौल में सिपाहियों को आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान सिपाही अभिषेक कुमार अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए। प्रशिक्षण में मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अचानक बिगड़ी तबीयत, जमीन पर गिर पड़े बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान अभिषेक के साथ अचानक यह घटना हुई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया घटना के तुरंत बाद अभिषेक कुमार को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित पुलिस और अधिकारियों को दी गई। आगरा के रहने वाले थे अभिषेक मृतक सिपाही की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र के भरमोली गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में RTC सुपौल में प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण केंद्र में मची अफरा-तफरी सिपाही की अचानक मौत की सूचना मिलते ही RTC में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शनिवार रात बताया कि जानकारी मिली है कि प्रशिक्षण के दौरान सिपाही बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सिपाही की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। यह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत प्रशिक्षण के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से हुई या कोई अन्य वजह थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दी गई है। अभिषेक की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है।

