ट्रेडिंग-कंपनी को कर्मचारियों ने लगाया 50 लाख का चूना,FIR दर्ज:फर्जी रसीद सील बनाकर सामान निकाले, गोदाम में सामान रखकर कर रहे थे बिक्री

ट्रेडिंग-कंपनी को कर्मचारियों ने लगाया 50 लाख का चूना,FIR दर्ज:फर्जी रसीद सील बनाकर सामान निकाले, गोदाम में सामान रखकर कर रहे थे बिक्री

अंबिकापुर में खरसिया नाका में संचालित ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी बिल्टी से लाखों का सामान पार कर दिया। कर्मचारियों द्वारा गंगापुर में अलग से गोदाम बनाकर सामानों की सप्लाई की जा रही थी। ट्रेडिंग कंपनी के संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, देवीगंज रोड निवासी कान्हा अग्रवाल की खरसिया रोड में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी संचालित है। कंपनी में पिछले छह साल से अंजुम निशा बतौर बिलिंग आपरेटर काम कर रही थी। करीब छह माह पूर्व कंपनी के संचालक ने एक कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की को काम से निकाल दिया था। इसके बाद यह गड़बड़ी की गई। फर्जी नगदी रसीद बनाकर निकाले सामान बिलिंग आपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव ने ट्रेडिंग कंपनी की फर्जी सील बनवाई और कंपनी से फर्जी नदगी रसीद की पर्ची बनाकर पिछले चार माह से सामान निकाल रहे थे। पिकअप एवं अन्य मालवाहकों से सामान ट्रेडिंग कंपनी से गंगापुर में स्थित एक गोदाम में भेजा जा रहा था। वहां से दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। 21 अक्टूबर को ट्रेडिंग कंपनी में कार्य करने वाले एक कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नगदी रसीद से सामानों के हेराफेरी की जानकारी दी तो संचालक ने रसीदों और हिसाब की जांच की। चार माह में ट्रेडिंग कंपनी से 50 लाख रुपये से अधिक के सामानों की हेराफेरी करना पाया गया। इसकी शिकायत कान्हा अग्रवाल ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी अंजुुम निशा, रविंद्र यादव एवं रूपेश यादव के खिलाफ धारा 316(4) एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *