ट्यूशन टीचर से 2 साल तक अफेयर के बाद शादी:पढ़ाई के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, परिजन ने रात में दोनों को एक साथ पकड़ा

ट्यूशन टीचर से 2 साल तक अफेयर के बाद शादी:पढ़ाई के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं, परिजन ने रात में दोनों को एक साथ पकड़ा

बांका में ट्यूशन टीचर और स्टूडेंट के अफेयर का मामला सामने आया है। सोमवार की रात टीचर लड़की से मिलने उसके घर आया था। दोनों को साथ देखकर परिजन ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी करवाने का निर्णय लिया। वहीं मंगलवार की रात सोमेश्वरनाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र की रामचुआ पंचायत के केशोपुर गांव की है। 2 साल से ट्यूशन टीचर के साथ चल रहा था अफेयर दरअसल, केशोपुर निवासी सरजुग दास के बेटे दुर्गेश दास(22) गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। इसके टयूशन में गांव की खुशी कुमारी(18) भी पढ़ने आती है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों के बीच करीब 2 साल से चोरी-छिपे अफेयर चल रहा था। दोनों अकसर एक-दूसरे से छुप छुपकर मिलते थे। इसी दौरान सोमवार की रात भी टीचर लड़की से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान परिजन ने दोनों को साथ देख लिया। अपनी बेटी को टीचर के साथ देखकर घर वाले शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शादी के दौरान की तस्वीरें….
पुलिस ने दोनों के परिजन को समझाया सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के परिजन भी बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंचे। वहां प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामले का समाधान निकालने की पहल की गई। परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। सोमेश्वरनाथ मंदिर में कराई गई शादी इसके बाद मंगलवार की रात शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने परिजनों और मौजूद लोगों से आशीर्वाद लिया । शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर घर चला गया । इधर, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि गुरु-शिष्या के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले में दोनों पक्षों के परिजनों को थाना बुलाया गया था। परिजनों से शपथ पत्र भरवाने के बाद दोनों को उनके-अपने परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों परिजनों ने शंभूगंज के सोमेश्वर नाथ मंदिर में शादी करवाया। बांका में ट्यूशन टीचर और स्टूडेंट के अफेयर का मामला सामने आया है। सोमवार की रात टीचर लड़की से मिलने उसके घर आया था। दोनों को साथ देखकर परिजन ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी करवाने का निर्णय लिया। वहीं मंगलवार की रात सोमेश्वरनाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र की रामचुआ पंचायत के केशोपुर गांव की है। 2 साल से ट्यूशन टीचर के साथ चल रहा था अफेयर दरअसल, केशोपुर निवासी सरजुग दास के बेटे दुर्गेश दास(22) गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। इसके टयूशन में गांव की खुशी कुमारी(18) भी पढ़ने आती है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों के बीच करीब 2 साल से चोरी-छिपे अफेयर चल रहा था। दोनों अकसर एक-दूसरे से छुप छुपकर मिलते थे। इसी दौरान सोमवार की रात भी टीचर लड़की से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान परिजन ने दोनों को साथ देख लिया। अपनी बेटी को टीचर के साथ देखकर घर वाले शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शादी के दौरान की तस्वीरें….
पुलिस ने दोनों के परिजन को समझाया सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के परिजन भी बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंचे। वहां प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामले का समाधान निकालने की पहल की गई। परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। सोमेश्वरनाथ मंदिर में कराई गई शादी इसके बाद मंगलवार की रात शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने परिजनों और मौजूद लोगों से आशीर्वाद लिया । शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर घर चला गया । इधर, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि गुरु-शिष्या के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले में दोनों पक्षों के परिजनों को थाना बुलाया गया था। परिजनों से शपथ पत्र भरवाने के बाद दोनों को उनके-अपने परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों परिजनों ने शंभूगंज के सोमेश्वर नाथ मंदिर में शादी करवाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *