टुंडी में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधी पकड़े गए:20 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 16 एटीएम कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद

टुंडी में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधी पकड़े गए:20 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 16 एटीएम कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद

धनबाद में बढ़ते साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 16 एटीएम कार्ड समेत कई बैंकिंग दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में चार आईफोन भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ने की सूचनाएं मिल रही थीं। वारदात को अंजाम देने की तैयारी करने की थी तैयारी इसके बाद वरीय एसएसपी के आदेश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड शुरू किया गया। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में 17 पुलिस पदाधिकारियों और 80 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई। इसी दौरान 14 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में साइबर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने गांव में छापेमारी की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 23 बैंक पासबुक और 10 चेकबुक भी किया गया बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी निवासी राजू कुमार मंडल, देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के गगनपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल, कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी उमेश कुमार राणा, भालपहाड़ी निवासी अजीत कुमार मंडल और उत्तम कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 स्मार्टफोन एवं कीपैड मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, 23 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, एक ई-पॉस मशीन, तीन आरसी बुक और एक ग्रीन रेमिट कार्ड बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। धनबाद में बढ़ते साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 16 एटीएम कार्ड समेत कई बैंकिंग दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में चार आईफोन भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ने की सूचनाएं मिल रही थीं। वारदात को अंजाम देने की तैयारी करने की थी तैयारी इसके बाद वरीय एसएसपी के आदेश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड शुरू किया गया। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में 17 पुलिस पदाधिकारियों और 80 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई। इसी दौरान 14 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में साइबर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने गांव में छापेमारी की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 23 बैंक पासबुक और 10 चेकबुक भी किया गया बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी निवासी राजू कुमार मंडल, देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के गगनपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल, कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी उमेश कुमार राणा, भालपहाड़ी निवासी अजीत कुमार मंडल और उत्तम कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 स्मार्टफोन एवं कीपैड मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, 23 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, एक ई-पॉस मशीन, तीन आरसी बुक और एक ग्रीन रेमिट कार्ड बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *