टीआरपी +2 हाई स्कूल के दो छात्रों ने जीते पदक

टीआरपी +2 हाई स्कूल के दो छात्रों ने जीते पदक

गिरिडीह| सदर प्रखंड के टीआरपी +2 हाई स्कूल लेदा के दो छात्रों ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के अंडर-17 शॉट पुट स्पर्धा में राजकुमार रवानी ने 12.64 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डिस्कस थ्रो में छात्र रिशु कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।प्रिंसिपल अनिता मित्तल ने कहा कि दोनों छात्रों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल परिवार को अपने होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा देगी। गिरिडीह| सदर प्रखंड के टीआरपी +2 हाई स्कूल लेदा के दो छात्रों ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के अंडर-17 शॉट पुट स्पर्धा में राजकुमार रवानी ने 12.64 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डिस्कस थ्रो में छात्र रिशु कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।प्रिंसिपल अनिता मित्तल ने कहा कि दोनों छात्रों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल परिवार को अपने होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा देगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *