टिमरनी में किसानों की सिंचाई समस्याओं के लिए 24घंटे प्रकोष्ठ:तीन शिफ्टों में ड्यूटी तय, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

टिमरनी में किसानों की सिंचाई समस्याओं के लिए 24घंटे प्रकोष्ठ:तीन शिफ्टों में ड्यूटी तय, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

हरदा जिले के टिमरनी में रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 के लिए जल संसाधन विभाग ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। यह प्रकोष्ठ तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करेगा। इसका उद्देश्य किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान करना है। किसान शिकायत या समस्या के लिए मोबाइल नंबर 9516852837 पर संपर्क कर सकते हैं। तीन शिफ्टों में अधिकारियों की ड्यूटी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी विनीत वोयाले को प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक यशवंत सिंह सोलंकी और आरएस नागरे, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक विनीत वोयाले और राजेश पुरी तथा रात 10 से सुबह 6 बजे तक ललित सिसोदिया ड्यूटी पर रहेंगे। सरकारी छुट्टियों में भी होगा शिकायतों का समाधान जल संसाधन विभाग ने सरकारी छुट्टियों के दौरान भी प्रकोष्ठ चालू रखने की व्यवस्था की है। छुट्टियों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संजय राजवैध, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक चौकीदार सीताराम और रात 10 से सुबह 6 बजे तक ललित सिसोदिया की ड्यूटी रहेगी। किसान निर्धारित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी सिंचाई संबंधी समस्या बता सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *