बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सलमान खान का नाम घसीटे जाने पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है। इस पर शिवसेना नेता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ की छवि साफ-सुथरी रही है और वह किसी विवाद में शामिल नहीं रहे हैं। ऐसे में उन पर हमले को सलमान खान से उनकी नजदीकी से जोड़कर देखना सही नहीं है।
मीडिया से बात करते हुए शाइना एनसी ने आगे कहा कि टाइगर श्रॉफ के जीवन और उनके सार्वजनिक बयानों पर नजर डालें तो वह किसी विवादित बयान को लेकर चर्चा में नहीं रहे हैं। इसलिए यह कहना कि सलमान खान के करीबी होने के कारण टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया, उचित नहीं होगा।
‘सलमान खान को बलि का बकरा बनाना गलत’
उन्होंने कहा कि सलमान खान के करीबी कई अन्य बड़े सितारे भी हैं, लेकिन उन पर इस तरह के हमले नहीं हुए हैं। ऐसे में केवल सलमान खान से नजदीकी के आधार पर फायरिंग की घटना को उनसे जोड़ना सही नहीं है।
उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में सलमान खान का नाम नहीं घसीटना चाहिए और न ही उन्हें बेवजह बलि का बकरा बनाया जाना चाहिए।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

