Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 3 अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला करने के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री सहम गई है। पूरी इंडस्ट्री इस वक्त डर में है। हालांकि पुलिस द्वारा साफ तौर पर कह दिया गया है कि डर वाली कोई बात नहीं है लेकिन अब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इस हमले के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
टाइगर श्रॉफ की बहन दिखीं चिंता में
कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें वो कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कृष्णा कार में बैठे हुए नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ के चेहरे पर उदासी और चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
फायरिंग से पहले टाइगर फैंस से मिल रहे थे
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर सामने आए चश्मदीद के बयान के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां मौजूद लोगों से मिल रहे थे। कई लोग उनकी तस्वीरें लेने के लिए गाड़ी के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान चश्मदीद ने टाइगर को आवाज लगाते हुए कहा, ‘टाइगर बेटा आओ, कुछ दिखाना है, कुछ बताना है।’
बताया गया कि इसके बाद टाइगर अपनी कार में बैठ गए। उनकी गाड़ी जैसे ही मुख्य सड़क की ओर पहुंची, अचानक फायरिंग शुरू हो गई। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ ही पल में स्थिति साफ हो गई।
टाइगर ने नीचे झुककर बचाई जान
चश्मदीद के मुताबिक, फायरिंग की आवाज समझ में आते ही टाइगर श्रॉफ तुरंत नीचे झुक गए। इसी वजह से वह गोली की सीधी चपेट में आने से बच गए। एक अन्य चश्मदीद ने पीटीआई से बातचीत में दावा किया कि दो युवक कार के पास आए और करीब चार गोलियां चलाईं।
इस घटना में टाइगर के ड्राइवर को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि गोली उसकी कोहनी के आर-पार निकल गई। वहीं, कार के साथ मौजूद एक फैन के पेट में भी गोली लगने की बात कही गई है।


