टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने शेयर की बेटे की सबसे बड़ी ताकत वाली वीडियो, फायरिंग के बाद चर्चा में है परिवार

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने शेयर की बेटे की सबसे बड़ी ताकत वाली वीडियो, फायरिंग के बाद चर्चा में है परिवार

Tiger Shroff mother Ayesha Shroff Instagram video: बॉलीवुड के चर्चित एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था। इस खौफनाक हमले में टाइगर पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन घटना के बाद से ही उनका परिवार उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। टाइगर श्रॉफ नहीं लेकिन उनका मां आयशा बेटे की हेल्थ से लेकर परिवार को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हैं। एक बार फिर आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की हिम्मत और उसकी सबसे बड़ी ताकत को लेकर खुलासा किया है और एक वीडियो शेयर किया है।

मां आयशा श्रॉफ ने दिखाई बेटे की ‘रियल पावर’, वाली वीडियो

आयशा श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी ताकत परिवार को बताया गया है। इस वीडियो में वह खुद और उनकी बेटी कृष्णा नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है है कि परिवार सबसे ऊपर! टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी ताकत उनका परिवार हैं। आयशा लागातर बेटे टाइगर को लेकर और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रही हैं।

Tiger Shroff mother Ayesha Shroff Instagram video
आयशा श्रॉफ ने पोस्ट किया शेयर

आयशा श्रॉफ ने इससे पहले यानी कल 22 अक्टूबर को एक वीडियो और शेयर किया था जिसमें उन्होंने बेटे का फायरिंग में लगी चोट वाला हाथ दिखाया था। वीडियो में हाथ पर छोटे-छोटे निशान और लाल दाग दिखे थे और ये निशान गोली के छर्रों, बारूद और कांच के टुकड़ों से लगे थे।इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने टाइगर की सलामती के लिए दुआएं कीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। कई यूजर्स ने कमेंट कर भगवान का शुक्रिया अदा किया कि एक्टर इस बड़ी घटना से सुरक्षित बच गए।

इससे पहले आयशा श्रॉफ से जब मीडिया के टाइगर श्रॉफ की सेहत को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने थम्स अप यानी अगूंठा दिखाते हुए कहा था कि भगवान अच्छे हैं। इसके बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली थी।

फायरिंग की घटना के बाद काम पर लौटे टाइगर, परिवार को मिल रहा भारी सपोर्ट

बता दें, जुहू फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। उनके इस पेशेवर रवैये और हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है। जहां एक तरफ मुंबई पुलिस इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य संदिग्धों की गहन जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अनुपम खेर, मिका सिंह, सुनील शेट्टी और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार जैसे दिग्गजों ने घर पहुंचकर श्रॉफ परिवार से मुलाकात की है।

आयशा श्रॉफ के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने कमेंट सेक्शन में ‘रियल फाइटर’ और ‘शेर का बेटा’ जैसे कमेंट्स की बौछार कर दी है। इस मुश्किल समय में श्रॉफ परिवार का एक-दूसरे के प्रति यह मजबूत जुड़ाव और हिम्मत वाकई काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *