टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, मार्च में रोड एक्सीडेंट हुआ था

टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, मार्च में रोड एक्सीडेंट हुआ था

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा कोर्ट ने 27 मार्च को हुए रोड एक्सीडेंट को उनकी दूसरी लापरवाही माना है। पहले वुड्स पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस चल रहा था, जिसे अदालत ने कम किया है। इससे उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। वुड्स पर 2017 में भी DUI (नशे की हलत में गाड़ी चलाने) का केस चला था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स बुधवार को मार्टिन काउंटी कोर्ट में अपने आरोप बदलने की सुनवाई के लिए पेश हुए। पिकअप से टकरा गई थी वुड्स की कार वुड्स की कार एक पिकअप ट्रक से टकराकर पलट गई थी। हालांकि, वुड्स और ट्रक के ड्राइवर दोनों को चोट नहीं लगी। वुड्स ने पुलिस को बताया था कि हादसे के समय उन्होंने अपना फोन नीचे देखा और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। सोब्रायटी टेस्ट में फेल, गिरफ्तारी भी हुए थे नशीले पदार्थों की जांच के लिए होने वाले सोब्रायटी टेस्ट में फेल होने के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया था। ब्रीथलाइजर में शराब का कोई अंश नहीं मिला, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वुड्स ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने कुछ गोलियां ली थीं। मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस से जारी गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार वुड्स की जेब से बाद में हाइड्रोकोडोन की 2 गोलियां मिली थीं। यह हलफनामा द एथलेटिक ने देखा है। अफसरों ने वुड्स को ‘सुस्त’ बताया था। वकील ने दोनों आरोपों में निर्दोष बताया था वुड्स के वकील डगलस डंकन ने 31 मार्च को उनकी ओर से दोनों आरोपों में निर्दोष होने की दलील दी थी। उन्होंने जूरी ट्रायल की मांग भी की थी। उसी दिन वुड्स ने कुछ समय के लिए खुद को अलग करने और इलाज कराने की बात कही थी। उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक रिहैब सेंटर में कई हफ्ते बिताए थे। 2017 में लापरवाही से ड्राइविंग की थी वुड्स पर 2017 में भी नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस हुआ था। उस केस में वुड्स ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप स्वीकार किया था। वुड्स DUI डायवर्जन प्रोग्राम पूरा किया था। उन्हें निगरानी पर रखा गया था और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू; 3 अक्टूबर को कोलकाता में मुकाबला होगा भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा कोर्ट ने 27 मार्च को हुए रोड एक्सीडेंट को उनकी दूसरी लापरवाही माना है। पहले वुड्स पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस चल रहा था, जिसे अदालत ने कम किया है। इससे उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। वुड्स पर 2017 में भी DUI (नशे की हलत में गाड़ी चलाने) का केस चला था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स बुधवार को मार्टिन काउंटी कोर्ट में अपने आरोप बदलने की सुनवाई के लिए पेश हुए। पिकअप से टकरा गई थी वुड्स की कार वुड्स की कार एक पिकअप ट्रक से टकराकर पलट गई थी। हालांकि, वुड्स और ट्रक के ड्राइवर दोनों को चोट नहीं लगी। वुड्स ने पुलिस को बताया था कि हादसे के समय उन्होंने अपना फोन नीचे देखा और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। सोब्रायटी टेस्ट में फेल, गिरफ्तारी भी हुए थे नशीले पदार्थों की जांच के लिए होने वाले सोब्रायटी टेस्ट में फेल होने के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया था। ब्रीथलाइजर में शराब का कोई अंश नहीं मिला, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वुड्स ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने कुछ गोलियां ली थीं। मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस से जारी गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार वुड्स की जेब से बाद में हाइड्रोकोडोन की 2 गोलियां मिली थीं। यह हलफनामा द एथलेटिक ने देखा है। अफसरों ने वुड्स को ‘सुस्त’ बताया था। वकील ने दोनों आरोपों में निर्दोष बताया था वुड्स के वकील डगलस डंकन ने 31 मार्च को उनकी ओर से दोनों आरोपों में निर्दोष होने की दलील दी थी। उन्होंने जूरी ट्रायल की मांग भी की थी। उसी दिन वुड्स ने कुछ समय के लिए खुद को अलग करने और इलाज कराने की बात कही थी। उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक रिहैब सेंटर में कई हफ्ते बिताए थे। 2017 में लापरवाही से ड्राइविंग की थी वुड्स पर 2017 में भी नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस हुआ था। उस केस में वुड्स ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप स्वीकार किया था। वुड्स DUI डायवर्जन प्रोग्राम पूरा किया था। उन्हें निगरानी पर रखा गया था और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू; 3 अक्टूबर को कोलकाता में मुकाबला होगा भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *