उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वा स्थित पर्यटन स्थल झोझाफाल में सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुल से सड़क तक करीब तीन फीट ऊंची खड़ी चढ़ाई बना दी गई है। इससे पुल से सड़क पर पहुंचने में पर्यटकों और बाइक सवारों को परेशानी हो रही है। बारिश में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक झोझाफाल उमरिया जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। बारिश के मौसम में करीब 100 फीट नीचे गिरते झरने को देखने के लिए उमरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की मौजूदा स्थिति से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। साइड सोल्डर नहीं होने से भी परेशानी स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारों पर साइड सोल्डर भी नहीं बनाए गए हैं। इससे सड़क और आसपास की जमीन के बीच असमानता बनी हुई है। बारिश में किनारों की मिट्टी बहने से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सीईओ ने दिए जांच के निर्देश मामले की जानकारी जनपद पंचायत करकेली के सीईओ प्रभांशु सिंह तक पहुंचने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही निर्माण में सामने आई कमियों की स्थिति स्पष्ट होगी।


