झुलती मौत, लापरवाह अधिकारी

झुलती मौत, लापरवाह अधिकारी

33 केवी लाइन का तिरछा हुआ पोल
नीचे झूल रहे हैं तार
हिण्डोली. कस्बे के निकट सुखपुरा से चैनपुरिया जाने वाली 33 केवी लाइन का बिजली का पोल तिरछा होने व झुलते तारों को सही करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से कहने के बाद भी सही नहीं करवाया है, जिससे यहां पर कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है।बड़ा डूंगर के निकट रहने वाले किसान रणवीर गुर्जर ने बताया कि जंगल के बीच सुखपुरा से चैनपुरिया की ओर खींची गई 33 केवी बिजली के पोल करीब 6 माह से तिरछा हो रहा है। साथ में तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले पशु और किसानों को खतरा रहता है। गुर्जर ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने निगम के अधिकारियों से भी की है,लेकिन ध्यान नहीं दिया।जिससे यहां पर हादसा होने की आशंका रहती है। इस बारे में निगम के सहायक अभियंता से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी मैं व्यस्त हूं। इसके बारे में बाद में बात करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *