झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, फिर भी नौ पद खाली

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, फिर भी नौ पद खाली

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। इनमें गढ़वा के प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद, डालटनगंज के प्रधान जिला जज राम शर्मा और साहिबगंज के प्रधान जिला जज अखिल कुमार शामिल हैं। केंद्र सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इससे पहले 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों को झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा की थी। इन तीनों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। -शेष पेज 11 पर वकालत से हाईकोर्ट जज बनने तक का सफर अखिल कुमार… पटना में 6 जनवरी 1972 को जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा पटना में हुई। 1999 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उसी साल अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और पटना हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों की वकालत की। राम शर्मा… दिल्ली में 7 जुलाई 1968 को जन्म हुआ। वर्ष 1994 में दिल्ली से एलएलबी की डिग्री ली। उसी वर्ष दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। दिल्ली हाईकोर्ट में आपरा​धिक मामलों की वकालत की। 26 मई 2012 को झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए। मनोज प्रसाद… देवघर में 1973 में जन्म हुआ। 1998 से दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। वर्ष 1999 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। देवघर जिला अदालत में वकालत शुरू की। 4 मई 2012 को झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *