निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सोमवार को झामुमो की ओर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए सवालों का स्पष्ट और संतोषजनक जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े इन विषयों को राष्ट्रपति के समक्ष भी रखने का प्रयास किया जाएगा। जिला सचिव मुकेश महतो ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की भूमिका सर्वोपरि है। मतदाता सूची में संशोधन अथवा पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर यदि किसी प्रकार के सवाल सामने आते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, मनोहर मुर्मू, इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, घुनु हांसदा, जिला संगठन सचिव फैयाज आलम खान, मुक्तेश्वर महतो, भोलू खान, कन्हैया सिंह, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, मनोज हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, उदय गोस्वामी आदि थे। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सोमवार को झामुमो की ओर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए सवालों का स्पष्ट और संतोषजनक जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े इन विषयों को राष्ट्रपति के समक्ष भी रखने का प्रयास किया जाएगा। जिला सचिव मुकेश महतो ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की भूमिका सर्वोपरि है। मतदाता सूची में संशोधन अथवा पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर यदि किसी प्रकार के सवाल सामने आते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, मनोहर मुर्मू, इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, घुनु हांसदा, जिला संगठन सचिव फैयाज आलम खान, मुक्तेश्वर महतो, भोलू खान, कन्हैया सिंह, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, मनोज हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, उदय गोस्वामी आदि थे।

