झाबुआ यातायात पुलिस ने शहर में ध्वनि प्रदूषण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर लगभग ₹15,000 का जुर्माना वसूला और मौके पर ही अवैध साइलेंसर जब्त किए। यातायात पुलिस सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को वीडियो और फोटो के आधार पर चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तेज आवाज और हुड़दंग से आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक संजय और विजय अमलियार, तथा आरक्षक संतोष, सुरेश और अंकित की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


