झज्जर में कांग्रेस की अहम मीटिंग आज:चारों विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे वरिष्ठ नेता,AICC प्रभारी संजय दत्त, HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुड्डा रहेंगे मौजूद

झज्जर में कांग्रेस की अहम मीटिंग आज:चारों विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे वरिष्ठ नेता,AICC प्रभारी संजय दत्त, HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुड्डा रहेंगे मौजूद

झज्जर कांग्रेस की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त को जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैठक करेंगे। मीटिंग का आयोजन प्रीति गार्डन, कच्चा बाबरा रोड, झज्जर में किया जाएगा। मीटिंग में AICC प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र तथा लोकसभा सांसद एवं CWC सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा स्तर पर संगठन से जुड़े मुद्दों, कार्यकर्ताओं की बात और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। सुबह 10:30 बजे शुरू होगी झज्जर विधानसभा की मीटिंग कार्यक्रम की शुरुआत झज्जर विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग से होगी। झज्जर विधानसभा के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12 बजे बेरी विधानसभा की बैठक इसके बाद बेरी विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग होगी। बेरी विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बहादुरगढ़ विधानसभा की मीटिंग दोपहर 2 बजे बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक होगी। बैठक में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर संवाद किया जाएगा। बादली विधानसभा की बैठक शाम 3:30 बजे इसके बाद बादली विधानसभा क्षेत्र की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसमें बादली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। शाम 5 बजे जिला कार्यकारिणी की बैठक विधानसभा स्तर की चारों बैठकों के बाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी। इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और संबंधित कांग्रेस नेता शामिल होंगे। मंगलवार को होने वाली इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद होगा। विधानसभा वार बैठकों के बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक के जरिए संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *