झज्जर दुष्यंत चौटाला के बयान पर कुलदीप वत्स का पलटवार:बोले- जनता ने स्कूटर की सवारी के लायक भी नहीं समझा,कुलदीप शर्मा के पत्र और अभय चौटाला पर भी साधा निशाना

झज्जर दुष्यंत चौटाला के बयान पर कुलदीप वत्स का पलटवार:बोले- जनता ने स्कूटर की सवारी के लायक भी नहीं समझा,कुलदीप शर्मा के पत्र और अभय चौटाला पर भी साधा निशाना

झज्जर में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के लगातार तीन चुनाव हारने को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने तीखा पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत में वत्स ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें एक स्कूटर की सवारी के लायक भी नहीं समझा और चुनाव में उनका पूरी तरह सुपड़ा साफ कर दिया। वत्स ने कहा कि जनता ही सबसे बड़ा फैसला करने वाली होती है और जनता अपना फैसला सुना चुकी है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला को सलाह देते हुए कहा कि दूसरों के राजनीतिक भविष्य की चिंता करने से पहले उन्हें अपने दल की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कुलदीप शर्मा के पत्र पर भी साधा निशाना पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे गए पत्र और पार्टी नेतृत्व को लेकर उठाए गए सवालों पर भी कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुलदीप शर्मा की कार्रवाई को भाजपा की भाषा बताते हुए कहा कि भाजपा के सुर में सुर मिलाने वाले तथाकथित कांग्रेसियों से राहुल गांधी को सतर्क रहने की जरूरत है। दीपेंद्र हुड्डा का किया खुलकर बचाव कांग्रेस विधायक ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बचाव करते हुए कहा कि हुड्डा परिवार का सिख समाज के साथ करीब 110 साल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस रिश्ते पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझती है। अभय चौटाला पर भी बरसे कुलदीप वत्स इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला पर भी विधायक कुलदीप वत्स ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो के दो विधायक आज खट्टर के रहमो-करम पर आ गए हैं और पार्टी का भविष्य खतरे में है। वत्स ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों का इलाज करने की बात करने वाले अभय चौटाला का जनता ने ही इलाज कर दिया है। छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बोले वत्स राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों से संवाद कर रहे हैं। नई पीढ़ी को राहुल गांधी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। कुलदीप वत्स के इन बयानों के बाद हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *