मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार को प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने पर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई। राजस्थान: जयपुर में गहलोत-डोटासरा पर वाटर कैनन चलाई:वैन में बैठाकर थाने ले गई पुलिस राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेससी, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को बेड़ियां पहनाईं; घेराव के लिए निकले कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस की रैली:रायगढ़ में बैरिकेड्स तोड़े, भाजपा कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले हैं। इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर…
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत,कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई

