जौनपुर के केराकत क्षेत्र की 10 खराब सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। इन सड़कों के निर्माण पर 1 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मंजूरी मिल गई है, जिससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। बारिश के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। जिन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, उनमें ग्राम सभा कुसम्ही में मुलायम यादव के घर से बबलू यादव के घर होते हुए भरत यादव की मशीन तक 200 मीटर सीसी रोड ग्राम पंचायत अरहरपार में मुख्य पिच रोड से कमलेश के घर तक 170 मीटर सीसी रोड; ग्राम पंचायत छोनापुर में पिच रोड से दिनेश मौर्या के घर तक 200 मीटर सीसी रोड और केराकत की ग्राम पंचायत गंगौली में शारदा के मकान से रामधारी के घर तक 200 मीटर सीसी रोड शामिल हैं। निदेशक पीडी कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने इन सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई है। इन रास्तों को क्षेत्रीय विकास निधि योजना से सीसी रोड बनाया जाएगा।

