जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थानीय इकाई ने स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक सेवा कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में उनके बेटे और महासभा के जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने करवाया। इस मौके पर एक मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें 107 लोगों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं बांटी गईं। लाइफ केयर हॉस्पिटल नईगंज के डॉक्टरों ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा और जरूरी सलाह के साथ दवाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कायस्थ कल्याण समिति के संरक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव, बिजेन्द्र खरे युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राजू समेत कई पदाधिकारी और समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस दौरान उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखने का संकल्प लिया गया।

