जौनपुर में कल कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद:DM के आदेश पर सभी बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित

जौनपुर में कल कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद:DM के आदेश पर सभी बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित

जौनपुर में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 24 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 24 अगस्त को जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। BEO को आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विद्यालयों तक तत्काल सूचना पहुंचाने को कहा गया है। जलभराव को देखते हुए लिया गया फैसला प्रशासन के अनुसार, जिले के कई इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और जोखिम हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने 24 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *