मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में 13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार को भी जिले में बादल छाए रहे, वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले रविवार को शहर के कई इलाकों में बारिश का दौर चला। 24 घंटे में 3.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरवट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक दर्ज किया गया।
15 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 185.1.6 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 170.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 15.2 फीसदी कम है। कल आंधी-बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 12 अगस्त को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। 13 अगस्त को भी हल्की बारिश की चेतावनी है। लेकिन, 14 से 16 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।


