जैसलमेर में खेत में किसान के पास गिरा बम:तेज धमाके के साथ 2 फीट गहरा गड्ढा हुआ; ट्रैक्टर पर लगे टुकड़े

जैसलमेर में खेत में किसान के पास गिरा बम:तेज धमाके के साथ 2 फीट गहरा गड्ढा हुआ; ट्रैक्टर पर लगे टुकड़े

जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की नहरी बेल्ट में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किसान के खेत में तेज धमाके के साथ बम गिरने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बम गिरने से खेत में करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बम के टुकड़े ट्रैक्टर पर भी लगे। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, किसान तुलसाराम भील पुत्र भंवरूराम के खेत में उनका बेटा द्वारकाराम ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर से करीब 10 कदम पीछे अचानक तेज धमाके के साथ बम आकर गिरा। धमाके की आवाज सुनकर द्वारकाराम घबरा गया। बम ट्रैक्टर से कुछ दूरी पर गिरा, जिससे द्वारकाराम उसकी चपेट में आने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, सेना को भी बताया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जानकारी सेना को भी दी गई है। पास में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज बताया जा रहा है कि खेत के पास ही सेना की फील्ड फायरिंग रेंज है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सैन्य अभ्यास के दौरान निशाना चूकने से बम खेत में आ गिरा। हालांकि, बम कहां से आया और घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *