जैसलमेर में अक्टूबर में जून जैसे तेवर, पारा 39.7 डिग्री:तेज धूप और उमस से लोग परेशान; अगले 4 दिन बारिश के आसार नहीं

जैसलमेर में अक्टूबर में जून जैसे तेवर, पारा 39.7 डिग्री:तेज धूप और उमस से लोग परेशान; अगले 4 दिन बारिश के आसार नहीं

जैसलमेर में अक्टूबर में भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। जिले में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमूमन अक्टूबर में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज जून जैसा बना हुआ है। अगले 4 दिन आसमान साफ रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात के तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उमस भरी बेचैनी और बढ़ गई है। खेतों से नमी गायब, किसानों की बढ़ी चिंता गर्मी के इस मिजाज से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें तेज धूप से प्रभावित हो रही हैं। वहीं रबी सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसान असमंजस में हैं। तेज धूप के कारण खेतों की मिट्टी में मौजूद नमी सूख चुकी है। नमी नहीं मिली तो अंकुरण पर संकट किसानों की चिंता है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई और खेतों में पर्याप्त नमी नहीं मिली तो रबी फसलों के बीज जमीन के अंदर अंकुरित नहीं हो पाएंगे। इससे पूरी फसल चक्र पर संकट की स्थिति बन सकती है। दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। इससे दिन में तेज गर्मी के साथ रात में भी अपेक्षित ठंडक नहीं मिल रही है। मौसम के इस बदले तेवर से जैसलमेर के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लोग हैरान हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *