जेपी गंगा पथ 5 हजार पौधों से संवरेगा:95 प्लांटर बॉक्स में 14 प्रजातियां लगेंगी, कोलकाता-हैदराबाद से मंगाए पौधे, बनेगा प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट

जेपी गंगा पथ 5 हजार पौधों से संवरेगा:95 प्लांटर बॉक्स में 14 प्रजातियां लगेंगी, कोलकाता-हैदराबाद से मंगाए पौधे, बनेगा प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट

राजधानी के जेपी गंगा पथ को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में काम तेज हो गया है। गंगा पथ की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर पौधे लगाए जा रहे हैं। खाली स्थानों और वॉक-वे के बीच करीब 5 हजार पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पौधरोपण के लिए गंगा पथ पर अलग-अलग आकार के कुल 95 प्लांटर बॉक्स तैयार किए गए हैं। इनमें 90 छोटे प्लांटर बॉक्स हैं, जिनका आकार करीब 10×7 फीट है। वहीं, पांच बड़े प्लांटर बॉक्स 16×50 फीट आकार के बनाए गए हैं। इन बॉक्स को वॉक-वे के बीच आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। कोलकाता और हैदराबाद से मंगाए गए पौधे जेपी गंगा पथ को आकर्षक रूप देने के लिए लगाए जा रहे पौधे कोलकाता और हैदराबाद से मंगाए गए हैं। इस हरियाली और सौंदर्यीकरण योजना को पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। गंगा पथ पर आने वाले लोगों को हरियाली के साथ बैठने की सुविधा भी मिलेगी। प्लांटर बॉक्स के आगे और पीछे दो-दो बेंच लगाए जा रहे हैं। यहां लोग बैठकर गंगा का नजारा देखने के साथ शाम का समय भी सुकून से बिता सकेंगे। 14 प्रजातियों के पौधों से बढ़ेगी खूबसूरती गंगा पथ पर कुल 14 प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें सागो पाम, इक्सोरा, प्लूमेलिया, जट्रोफा, नूरियम ओलियंडर, मधु कामिनी, फिकस पांडा, अरेका पाम, चाइना डॉल, क्रोटन, निकोडिया, यूफोरबिया और डेस्मोडियम समेत अन्य आकर्षक प्रजातियां शामिल हैं। इन पौधों को विशेष रूप से हरियाली और सुंदरता को ध्यान में रखकर चुना गया है। पौधे बड़े होने और सभी सुविधाएं विकसित होने के बाद जेपी गंगा पथ का नजारा और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पटना आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह जगह आकर्षण का केंद्र बन सकती है। राजधानी के जेपी गंगा पथ को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में काम तेज हो गया है। गंगा पथ की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर पौधे लगाए जा रहे हैं। खाली स्थानों और वॉक-वे के बीच करीब 5 हजार पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पौधरोपण के लिए गंगा पथ पर अलग-अलग आकार के कुल 95 प्लांटर बॉक्स तैयार किए गए हैं। इनमें 90 छोटे प्लांटर बॉक्स हैं, जिनका आकार करीब 10×7 फीट है। वहीं, पांच बड़े प्लांटर बॉक्स 16×50 फीट आकार के बनाए गए हैं। इन बॉक्स को वॉक-वे के बीच आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। कोलकाता और हैदराबाद से मंगाए गए पौधे जेपी गंगा पथ को आकर्षक रूप देने के लिए लगाए जा रहे पौधे कोलकाता और हैदराबाद से मंगाए गए हैं। इस हरियाली और सौंदर्यीकरण योजना को पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। गंगा पथ पर आने वाले लोगों को हरियाली के साथ बैठने की सुविधा भी मिलेगी। प्लांटर बॉक्स के आगे और पीछे दो-दो बेंच लगाए जा रहे हैं। यहां लोग बैठकर गंगा का नजारा देखने के साथ शाम का समय भी सुकून से बिता सकेंगे। 14 प्रजातियों के पौधों से बढ़ेगी खूबसूरती गंगा पथ पर कुल 14 प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें सागो पाम, इक्सोरा, प्लूमेलिया, जट्रोफा, नूरियम ओलियंडर, मधु कामिनी, फिकस पांडा, अरेका पाम, चाइना डॉल, क्रोटन, निकोडिया, यूफोरबिया और डेस्मोडियम समेत अन्य आकर्षक प्रजातियां शामिल हैं। इन पौधों को विशेष रूप से हरियाली और सुंदरता को ध्यान में रखकर चुना गया है। पौधे बड़े होने और सभी सुविधाएं विकसित होने के बाद जेपी गंगा पथ का नजारा और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पटना आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह जगह आकर्षण का केंद्र बन सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *