धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी जाह्नवी खातून भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित जेटेट की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास यह हादसा हो गया। भागते चालक ने दूसरे बाइक सवार को भी मारी टक्कर पहली बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान रास्ते में उसने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी स्थानीय लोगों की मदद से एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, अक्षय टाइल्स और मार्बल का काम करते हैं। वह खाना खाने के लिए अपने घर लौट रहे थे, तभी पिकअप की चपेट में आ गए। एक ही पिकअप की टक्कर से दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग प्रभावित हुए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। दूसरे हादसे में घायल अक्षय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे अशरफ, निरसा में थी पोस्टिंग अशरफ अली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग धनबाद के निरसा क्षेत्र में सरकारी शिक्षक के रूप में थी। उनकी पत्नी जाह्नवी खातून की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। दोनों बराकर में किराये के मकान में रहते थे। रविवार को दोनों जेटेट की परीक्षा देने धनबाद आए थे। परीक्षा के बाद घर लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं, दूसरे बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप चालक की टक्कर से एक शिक्षक की मौत और दूसरे बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी जाह्नवी खातून भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित जेटेट की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास यह हादसा हो गया। भागते चालक ने दूसरे बाइक सवार को भी मारी टक्कर पहली बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान रास्ते में उसने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी स्थानीय लोगों की मदद से एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, अक्षय टाइल्स और मार्बल का काम करते हैं। वह खाना खाने के लिए अपने घर लौट रहे थे, तभी पिकअप की चपेट में आ गए। एक ही पिकअप की टक्कर से दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग प्रभावित हुए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। दूसरे हादसे में घायल अक्षय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे अशरफ, निरसा में थी पोस्टिंग अशरफ अली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग धनबाद के निरसा क्षेत्र में सरकारी शिक्षक के रूप में थी। उनकी पत्नी जाह्नवी खातून की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। दोनों बराकर में किराये के मकान में रहते थे। रविवार को दोनों जेटेट की परीक्षा देने धनबाद आए थे। परीक्षा के बाद घर लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं, दूसरे बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप चालक की टक्कर से एक शिक्षक की मौत और दूसरे बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

