जेक लिब्बी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बैक-टू-बैक 3 श‍तक लगातार तोड़ा रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेक लिब्बी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बैक-टू-बैक 3 श‍तक लगातार तोड़ा रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jake Libby breaks Ruturaj Gaikwad record: वॉरसेस्टरशायर के कप्तान जेक लिब्बी ने लिस्‍ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह भारतीय बल्‍लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़कर लिस्ट एक क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने ससेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी है, जो उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी है। इसके साथ ही उनका औसत 61.4 पर पहुंच गया है। लिब्बी के अब इस फॉर्मेट में 56 मैचों के बाद 2,456 लिस्ट-ए रन हैं, जिसमें छह शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

लगातार तीन शतक और सभी 109 रन की पारी

वॉर्सेस्टरशायर के कप्तान ने ससेक्स के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 96 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए। जब उनकी टीम 334 रन के मुश्किल लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी। उनके हालिया फॉर्म को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि लिब्बी ने इस स्‍पर्धा में अपनी पिछली तीन पारियों में 109-109 रन बनाए हैं। उनकी शानदार पारी मिडलसेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन से शुरू हुई, जिससे वॉर्सेस्टरशायर ने 294 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया। इसके बाद उन्होंने एसेक्स के खिलाफ भी 109 रन ही बनाए, हालांकि इस मैच में उनकी टीम 377 के लक्ष्‍य को हासिल नहीं कर सकी।

लिब्बी ने बनाया लिस्ट-ए रिकॉर्ड

लिब्‍बी ने अब ससेक्स के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी खेलते हुए अपने लिस्ट ए औसत को 56 मैचों के बाद 61.4 कर दिया। इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ 58.61 के औसत के साथ शीर्ष पर थे। गायकवाड़ 104 लिस्‍ट ए मैचों की 100 पारियों में 5334 रन बना चुके हैं। सैम हेन 58.18 के औसत के साथ तीसरे पायदान पर हैं, उनके बाद माइकल बेवन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल हैं।
गिल ने 123 लिस्‍ट ए मैचों की 121 पारियों में 53.84 के औसत से 5664 रन बनाए हैं।

लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत

खिलाड़ी करियर मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक
जेक लिब्‍बी 2019–2026 56 53 2,456 61.40 6 18
ऋतुराज गायकवाड़ 2017–2026 104 100 5,334 58.61 21 20
सैम हेन 2013–2026 65 63 3,084 58.18 10 18
माइकल बेवन 1989–2006 427 385 15,103 57.86 13 116
विराट कोहली 2006–2026 350 337 16,591 57.80 59 88
चेतेश्वर पुजारा 2006–2023 130 127 5,759 57.01 16 34
शुभमन गिल 2017–2026 123 121 5,654 53.84 15 31
पृथ्वी शॉ 2017–2026 71 71 3,592 53.61 10 16
खुर्रम मंज़ूर 2002–2022 166 165 7,922 53.52 27 39
एबी डिवियर्स 2003–2018 263 252 11,123 53.47 29 63

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *