जूही में छत का प्लास्टर गिरने से 6 लोग घायल:हादसे के समय कमरे में खाना खा रहा था परिवार, 45 साल पुराना है मकान

जूही में छत का प्लास्टर गिरने से 6 लोग घायल:हादसे के समय कमरे में खाना खा रहा था परिवार, 45 साल पुराना है मकान

जूही बम्बुरहिया में लगातार बारिश के बीच जर्जर मकान की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे के समय परिवार के लोग कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक पूरी छत से प्लास्टर नीचे आ गिरा और सभी उसकी चपेट में आ गए। तेज आवाज के साथ मलबा गिरने से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग बहनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जूही बम्बुरहिया निवासी अजय रावत प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई संजय, भाभी रेखा और उनकी बेटी खुशी के अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर बुजुर्ग बहनें निशा और शशि भी घर आई थीं। सभी लोग कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान करीब 45 साल पुराने मकान के कमरे की छत का प्लास्टर एकाएक भरभराकर नीचे आ गिरा। अजय के मुताबिक प्लास्टर गिरने से उनके के साथ ही बड़े भाई संजय, भाभी रेखा, बहन शशि, निशा और बेटी खुशी के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्लास्टर गिरते ही कमरे में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शशि को गौशाला स्थित वैदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, निशा को गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुशी के सिर में चोट आई हैं, बाकी सबको इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *