जूनियर एशिया कप-भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची:चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर से हराया, कप्तान अनमोल ने 6 गोल किए

जूनियर एशिया कप-भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची:चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर से हराया, कप्तान अनमोल ने 6 गोल किए

मोकी में खेले जा रहे AHF जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के आखिरी पूल-A मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से हरा दिया। पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाने के बाद भारतीय टीम ने अगले तीन क्वार्टर में पूरी तरह दबदबा बनाया। कप्तान अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर से 6 गोल दागे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले क्वार्टर में नहीं बना गोल, फिर 45 मिनट में 15 गोल भारतीय टीम ने शुरुआत में लगातार हमले किए, लेकिन चीनी ताइपे के डिफेंस ने पहले क्वार्टर में उसे गोल करने से रोके रखा। दो मिनट के ब्रेक में कोच फ्रेडरिक सोयेज ने खिलाड़ियों से खेल की तीव्रता बढ़ाने को कहा। इसके बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह मैच पर कब्जा कर लिया। आर्यन एक्सेस, प्रभदीप सिंह और गुरसेवक सिंह ने पांच मिनट के अंदर तीन गोल किए। इसके बाद अनमोल एक्का ने दो गोल, जबकि अर्जुन संतोष हर्गुड़े ने एक गोल किया। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। ब्रेक के बाद भी भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा। अनमोल ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर चौथा गोल भी किया। अजीत यादव ने 35वें मिनट में गोल किया, जबकि 45वें मिनट में अनमोल ने अपना पांचवां गोल कर भारत को 10-0 की बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में हरपाल ने दो गोल किए, अनमोल ने छठा गोल दागा और आर्यन एक्सेस ने भी दो गोल कर भारत की बढ़त 15-0 कर दी। अनमोल के 6 गोल, सभी पेनल्टी कॉर्नर से कप्तान अनमोल एक्का की छह गोल की पारी मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने अपने सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए। भारत ने चीनी ताइपे के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और पेनल्टी कॉर्नर के मौकों का भी अच्छी तरह फायदा उठाया। 10 अंक के साथ पूल-A में टॉप इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूल-A में अपना अभियान 10 अंकों के साथ शीर्ष पर खत्म किया। भारत ने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ खेला। साउथ कोरिया 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में पहुंचा। जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे अब खिताब की रेस से बाहर हो गए हैं और क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे। भारत अब सेमीफाइनल में उतरेगा और खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *