जुगाड़ गाड़ी-बाइक टक्कर में युवक गंभीर:अदलपुर के पास हादसा, मुंगेर सदर अस्पताल रेफर

जुगाड़ गाड़ी-बाइक टक्कर में युवक गंभीर:अदलपुर के पास हादसा, मुंगेर सदर अस्पताल रेफर

धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात अदलपुर के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जुगाड़ गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में जगदीशपुर गांव निवासी गुलाब प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जख्मी हुए। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार दशरथपुर से अपनी बाइक से घर जगदीशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अदलपुर के पास सामने से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अमन का दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घायल अमन को तुरंत ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. रोबिन कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात अदलपुर के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जुगाड़ गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में जगदीशपुर गांव निवासी गुलाब प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जख्मी हुए। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार दशरथपुर से अपनी बाइक से घर जगदीशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अदलपुर के पास सामने से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अमन का दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घायल अमन को तुरंत ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. रोबिन कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *