जींद सिविल अस्पताल में महिला से OTA ने की छेड़छाड़:हंगामा- घटना की जानकारी लेने ऑपरेशन थियेटर पहुंची DC; पुलिस को शिकायत नहीं

जींद सिविल अस्पताल में महिला से OTA ने की छेड़छाड़:हंगामा- घटना की जानकारी लेने ऑपरेशन थियेटर पहुंची DC; पुलिस को शिकायत नहीं

जींद के नागरिक अस्पताल में सोमवार शाम को ऑपरेशन थियेटर सहायक (OTA) अजय द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला से छेड़छाड़ के बाद ऑपरेशन थियरेट में हंगामा हुआ। जिसके बाद पीड़िता सीएमओ ऑफिस पहुंची और वारदात की जापकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा अस्पताल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हालांकि पीड़िता द्वारा अभी तक मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। शाम करीब 5 बजे वारदात जानकारी के अनुसार एक महिला ने नसबंदी का ऑपरेशन करवाया था। सोमवार शाम को महिला टांगे कटवाने के लिए अस्पताल पहुंची। जहां शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन थियेटर के सहायक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला के गुप्तांग के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। जिसका महिला ने विरोध किया। जिससे ऑपरेशन थियेटर में हंगामा शुरू हो गया। हंगामें के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता और आरोपी को सीएमओ के पेश किया। डीसी के पहुंचने से हड़कंप घटना का पता चलने के बाद डीसी डॉ. वैशाली शर्मा अचानक अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल पहुंचने के बाद डीसी सीधे ऑपरेशन थियेटर में गई तथा घटना की जानकारी ली। डीसी के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अभी तक नहीं मिली शिकायत सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि इस बारे में उन्हें अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी किसी घटना की जानकारी भी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिली तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी कुछ नहीं कह सकती डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ के बारे में कहा कि यह एक कॉफिडेंशनल मामला है। वह फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *