जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे। इसके साथ ही वे सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। टेलर का वनडे करियर अब 22 साल 4 महीने का हो गया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 22 साल और 3 महीने को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। सबसे ज्यादा मैच और रन में सचिन ही आगे टेलर ने करियर में 207 मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 11 शतकों और 39 अर्धशतकों के साथ 6704 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर145 रन रहा। सचिन ने 2012 में 50 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए। वे अब भी वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था, 2025 में वापसी 40 साल के टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था। 2022 में ICC के एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने पर उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद वे 2025 में संन्यास से लौटे हैं। टेलर 2004 में जिम्बाब्वे के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शामिल हुए थे। वे जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। सचिन ने इंटरनेशनल में 34357 रन बनाए सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना मुश्किल नजर आता है। इंटरनेशनल में उनके 34357 रन के करीब विराट कोहली हैं। सिर्फ वनडे खेल रहे कोहली उनसे करीब 6 हजार रन पीछे हैं। वहीं सचिन ने 100 शतक लगाए हैं। कोहली उनसे 20 शतक दूर हैं। ऐसे ही सचिन के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने और चौके लगाने का भी रिकॉर्ड टूटता नजर नहीं आता। कोहली ने वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था इससे पहले सचिन के 3 बड़े रिकॉर्ड टूटे थे। विराट कोहली ने वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रुट ने हाल ही में हुई पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 69वां अर्धशतक बनाया था। अब टेलर ने सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड तोड़ा है। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 22 साल 4 महीने का हुआ करियर

