जालंधर में पंजाब गौ सेवा कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर 21 तारीख के पंजाब बंद के आह्वान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह पैरोल के खिलाफ नहीं हैं लेकिन बंद की कॉल का समर्थन नहीं करते।
जगतार सिंह हवारा की पैरोल के सवाल पर कीमती भगत ने कहा कि इसे मानवता के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, अदालती फैसलों और अतीत की गलतियों में जाए बिना, मैं मानवता के नाते पंजाब और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि हवारा अपनी सजा का एक बड़ा हिस्सा काट चुके हैं।
उनकी माता बेहद वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार हैं। यदि उन्हें पैरोल मिलती है, तो इससे कोई कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं होगी। वारिस पंजाब दे की तरफ से 21 तारीख को दी गई पंजाब बंद की कॉल का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इसका समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। बंद को लेकर कीमती भगत ने कहा… चंडीगढ़ गिरफ्तारी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
चंडीगढ़ में कौमी मोर्चा के नौजवानों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र सरकार के अधीन आता है। लोकतंत्र में ज्ञापन देने का अधिकार सभी को है। यदि नौजवान शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे, तो केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन को इसे संवेदनशीलता से संभालना चाहिए था।

