जालंधर जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। आसमान में छाए काले बादलों और लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बढ़ी इस ठंड की वजह से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ा है। सड़कों पर भी आवाजाही आम दिनों की तुलना में काफी कम नजर आ रही है। जालंधर में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली। तड़के से जारी झमाझम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने शहर के तापमान को काफी नीचे धकेल दिया है। इस अचानक आई गिरावट से लोगों को समय से पहले ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश और ठंड की वजह से शहर के प्रमुख बाजारों में भी आम दिनों जैसी चहल-पहल कम देखने को मिल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियों और गर्म पकौड़ों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। चाय की दुकानों और स्ट्रीट वेंडर्स के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है।
बारिश के कुछ PHOTOS

