जालंधर के गोराया में एक्सीडेंट, 13 घायल:फिल्लौर रोड पर हादसा, SSF टीम ने घायलों को निकाला; एंबुलेंस से फगवाड़ा अस्पताल भेजा

जालंधर के गोराया में एक्सीडेंट, 13 घायल:फिल्लौर रोड पर हादसा, SSF टीम ने घायलों को निकाला; एंबुलेंस से फगवाड़ा अस्पताल भेजा

जालंधर के गोराया से फिल्लौर की ओर जा रहा एक टाटा ट्रक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गया और सामने से आ रहे टाटा ऐस (छोटा हाथी) से जा टकराया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा ऐस में सवार 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टाटा ट्रक गुराया से फिल्लौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गया और दूसरी दिशा यानी फिल्लौर से गुराया की ओर आ रहे टाटा ऐस से टकरा गया। हादसे के समय टाटा ऐस में कुल 13 लोग सवार थे। टक्कर में सभी को चोटें आईं। एसएसएफ टीम ने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया। हादसे के बाद एसएसएफ टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारू करना और दुर्घटनास्थल पर किसी दूसरे हादसे की आशंका को रोकना था। टीम ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए सड़क पर आवागमन सामान्य करवाया। 1033 पर फोन करने के बावजूद मदद में देरी का आरोप
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने दुर्घटना की सूचना देने के लिए 1033 पर फोन किया था, लेकिन काफी समय इंतजार करने के बावजूद संबंधित मदद मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के मुताबिक, इस दौरान एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार जाकर दूसरे वाहन से टकराया टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक तौर पर ट्रक के असंतुलित होकर डिवाइडर पार करने की बात सामने आई है। हादसे में घायल सभी 13 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *