जानें, कौन हैं भारत के लिए 10m एयर राइफल में गोल्‍ड जीतने वाली पैरा शूटर मोना अग्रवाल, 9 महीने की उम्र में हो गया था पोलियो

जानें, कौन हैं भारत के लिए 10m एयर राइफल में गोल्‍ड जीतने वाली पैरा शूटर मोना अग्रवाल, 9 महीने की उम्र में हो गया था पोलियो

Asian Para Games: राजस्‍थान की बेटी मोना अग्रवाल ने सोमवार को आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मोना ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में सोना जीता है। 

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में राजस्‍थान की बेटी ने सोमवार को देश का नाम रोशन कर दिया है। मोना ने महिलाओं की 10मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता है। जबकि अवनी लेखरा ने इसी इवेंट में रजत पदक जीता है। मोना ने 250.0 पॉइंट्स के साथ शानदार फिनिश किया, वहीं, अवनी ने 249.6 पॉइंट्स के साथ उनसे थोड़ा ही पीछे रह गईं। जबकि साउथ कोरिया की ली युनरी ने 227.9 पॉइंट्स के साथ कांस्‍य पदक जीता है।

9 महीने की उम्र में हुआ पोलियोग्रस्‍त हुए दोनों पैर

बता दें क मोना अग्रवाल राजस्थान के सीकर की रहने वाली हैं। जहां उनका जन्‍म 8 नवंबर 1987 को हुआ था। जब वह सिर्फ 9 महीने की थीं, तो उनके दोनों पैरों में पोलियो हो गया था, लेकिन उन्‍होंने कभी हार नहीं मानी अन्‍य लड़कियों की तरह उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए आर्ट साइड में स्नातक किया। इसके बाद उन्‍होंने नौकरी भी की। इतना ही नहीं उन्‍होंने मानव संसाधन और मार्केटिंग तक के क्षेत्र में भी काम किया। मोना ने खेलों शुरुआत शूटिंग से नहीं की थी। वह पैरा एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, और जैवलिन जैसे इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। इतना ही नहीं वह पैरा पावरलिफ्टिंग में भी अपनी ताकत दिखा चुकी है। हालांकि, सिटिंग वॉलीबॉल उनका पसंदीदा खेल रहा, जिसमें वह राजस्‍थान टीम की अगुवाई भी कर चुकी हैं।

मोना ने करीबी मुकाबले में अवनी को हराया

मोना ने फाइनल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और 250.0 पॉइंट्स के साथ फिनिश किया। अवनी ने भी उन्‍हें कड़ी चुनौती दी और 249.6 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल से बस थोड़ा चूक गईं। दोनों भारतीय शूटर्स के बीच सिर्फ 0.4 पॉइंट्स का अंतर था, जिससे टॉप दो पोजीशन के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। वहीं, ली युनरी ने 227.9 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्‍य पदक जीता।

मोना ने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया

मोना ने छह सीरीज के बाद 629.1 पॉइंट्स के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में भी टॉप किया था। उनके स्कोर ने चीन की झांग कुइपिंग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया एशियन पैरा गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया। इस तरह वह 629.4 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गईं, जो साथी भारतीय शूटर अवनी लेखरा और स्लोवाकिया की वेरोनिका वाडोविकोवा के नाम है।

अवनी ने मेडल जीतने के सिलसिले को बरकरार रखा

भारतीय शूटर्स पूरे फाइनल में टॉप स्पॉट के लिए मुकाबला करते रहे, लेकिन मोना अवनी से सिर्फ 0.4 पॉइंट्स से आगे रहीं और गोल्ड मेडल पक्का किया। सिल्वर मेडल एशियन पैरा गेम्स में अवनी के रिकॉर्ड में जुड़ गया है। जबकि उन्होंने 2022 हांग्जो गेम्स में गोल्ड जीता था। इस तरह उन्‍होंने 2026 एडिशन में भी मेडल जीतने के अपने सिलसिले को बरकरार रखा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *