जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नई वार्ड सीमा तय होने के बाद जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड बनाए गए हैं। इन 150 वार्डों में अब पार्षद पद के लिए चुनावी मुकाबला होगा। वार्डों के परिसीमन और सीमाएं तय होने के बाद कई इलाकों का वार्ड बदल गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के सामने यह सवाल है कि उनका क्षेत्र अब किस वार्ड में शामिल है और उन्हें किस वार्ड के पार्षद के लिए मतदान करना होगा। 11 अगस्त को मतदान, 14 अगस्त को आएगा फैसला जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद पद के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा। मतदाता अपने-अपने वार्ड के पार्षद का चुनाव करेंगे। मतदान के बाद 14 अगस्त को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदान के लिए वार्डवार व्यवस्था की जाएगी, जबकि मतगणना के दिन प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर चुनाव परिणामों पर रहेगी। आपका क्षेत्र किस वार्ड में, जानिए नई स्थिति वार्डों की नई सीमाएं तय होने के बाद जयपुर के कई क्षेत्रों का वार्ड बदल गया है। पहले जिस क्षेत्र के मतदाता एक वार्ड में शामिल थे, परिसीमन के बाद उनका क्षेत्र दूसरे वार्ड में शामिल हो सकता है। ऐसे में मतदान से पहले मतदाताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका मोहल्ला, कॉलोनी या क्षेत्र किस वार्ड में आता है। दैनिक भास्कर डिजिटल के जरिए आप भी जान सकेंगे कि आपका क्षेत्र जयपुर नगर निगम के किस वार्ड में शामिल है। वार्ड नंबर और नई सीमाओं की जानकारी के आधार पर मतदाता अपने पार्षद क्षेत्र की पूरी जानकारी देख सकते हैं। 150 वार्डों वाले जयपुर नगर निगम में इस बार का चुनाव कई मायनों में खास रहने वाला है। नए परिसीमन के बाद बदले समीकरण, नए चेहरे और वार्डों की नई सीमाएं चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं। अब नामांकन के साथ ही जयपुर में नगर निगम चुनाव का सियासी संग्राम पूरी तरह चरम पर पहुंचने वाला है।

