जहानाबाद में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, पुलिस-मजिस्ट्रेट तैनात:CCTV से मॉनिटरिंग, DJ पर बैन; पंडालों की ऊंचाई भी तय

जहानाबाद में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, पुलिस-मजिस्ट्रेट तैनात:CCTV से मॉनिटरिंग, DJ पर बैन; पंडालों की ऊंचाई भी तय

जहानाबाद जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शहर में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ कंट्रोल के लिए खास इंतजाम हुए हैं। पूजा पंडालों की ऊंचाई 40 फीट और मूर्तियों की ऊंचाई 15 फीट तक रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पूजा पंडालों के पास हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां बिछड़े लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां किसी भी समस्या या घटना की सूचना दी जा सकती है। जहानाबाद जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शहर में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ कंट्रोल के लिए खास इंतजाम हुए हैं। पूजा पंडालों की ऊंचाई 40 फीट और मूर्तियों की ऊंचाई 15 फीट तक रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पूजा पंडालों के पास हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां बिछड़े लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां किसी भी समस्या या घटना की सूचना दी जा सकती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *