जहानाबाद में उधार मांगने पर दुकानदार से मारपीट:कार सवारों ने जबरन गाड़ी में बैठाया, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

जहानाबाद में उधार मांगने पर दुकानदार से मारपीट:कार सवारों ने जबरन गाड़ी में बैठाया, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

जहानाबाद के एरकी इलाके में उधार के पैसे मांगना एक सीमेंट व्यवसायी संतोष कुमार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और मारपीट की। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार संतोष कुमार का कुछ लोगों के पास सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का पैसा बकाया था। वे लगातार उधार की रकम वापस करने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्कार्पियो से पहुंचे लोगों ने दुकानदार से मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को दुकानदार को जबरन गाड़ी में बैठाते हुए देखा जा रहा है। उन्हें सुनसान जगह ले जाने की कोशिश भी की गई। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही पुलिस इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम किसी व्यवसायी को इस तरह जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाना गंभीर मामला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग पीड़ित दुकानदार से भी पूछताछ कर घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में नाराजगी है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जहानाबाद के एरकी इलाके में उधार के पैसे मांगना एक सीमेंट व्यवसायी संतोष कुमार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और मारपीट की। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार संतोष कुमार का कुछ लोगों के पास सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का पैसा बकाया था। वे लगातार उधार की रकम वापस करने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्कार्पियो से पहुंचे लोगों ने दुकानदार से मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को दुकानदार को जबरन गाड़ी में बैठाते हुए देखा जा रहा है। उन्हें सुनसान जगह ले जाने की कोशिश भी की गई। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही पुलिस इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम किसी व्यवसायी को इस तरह जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाना गंभीर मामला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग पीड़ित दुकानदार से भी पूछताछ कर घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में नाराजगी है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *