जल-झूलनी एकादशी पर बांसवाड़ा शहर में निकला अखाड़ों का जुलूस:जय श्री राम के नारे लगाए; पूर्व मंत्री सहित जिलेभर से पहलवान भी हुए शामिल

जल-झूलनी एकादशी पर बांसवाड़ा शहर में निकला अखाड़ों का जुलूस:जय श्री राम के नारे लगाए; पूर्व मंत्री सहित जिलेभर से पहलवान भी हुए शामिल

​बांसवाड़ा जिले में जल झुलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे शहर भर के अखाड़ों के युवाओं ने प्रदर्शन किया। ‘जय श्री राम’ की गूंज के बीच युवाओं ने मुगदल उठाने, मुंह से आग फेंकने और हाथों से नारियल तोड़ने जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। जुलूस शहर के कई प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा। इस दौरान पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित अन्य पहलवानों ने भी अपने कौशल दिखाए। ​शहर के विभिन्न अखाड़ों और व्यायामशालाओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिनमें वनेश्वर महादेव बजरंग व्यायामशाला, खोडियार माता मंदिर स्थित पवनपुत्र खोडियार माता व्यायामशाला, पंच वसीटा धोबी समाज की पंचमुखी व्यायामशाला, वाल्मीकि समाज की पवन पुत्र व्यायामशाला और काली कल्याण धाम स्थित पांडव व्यायामशाला शामिल हैं। इनके अलावा अन्य व्यायामशालाओं के युवाओं ने भी करतब दिखाए। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान बजरंग बली और महादेव के विराट स्वरूप के आकर्षक वेश धारण किए गए, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। ​कार्यक्रम के दौरान खोडियार माता व्यायामशाला के युवाओं द्वारा मुंह से आग फेंकने का करतब दिखाया जा रहा था, तभी जमीन पर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि तुरंत ही स्थिति को काबू में कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *