जरूरत की खबर- किचन–सिंक में कभी न डालें 10 चीजें:जमेगी गंदगी, पाइप होगा ब्लॉक, सिंक हाइजीन मेन्टेन करने के 7 टिप्स

जरूरत की खबर- किचन–सिंक में कभी न डालें 10 चीजें:जमेगी गंदगी, पाइप होगा ब्लॉक, सिंक हाइजीन मेन्टेन करने के 7 टिप्स

किचन का सिंक घर की उन जगहों में से एक है, जिसका इस्तेमाल दिनभर होता है। सुबह की चाय से लेकर रात के बर्तनों तक, दिनभर न जाने कितना पानी और कचरा इसके रास्ते से गुजरता है। हममें से ज्यादातर लोग बचा हुआ तेल, चायपत्ती, आटा, चावल या खाने के छोटे-छोटे टुकड़े सिंक में बहा देते हैं। उस वक्त लगता है कि पानी सब कुछ अपने साथ ले गया। लेकिन जो चीजें पानी के साथ बह जाती हैं, वे हमेशा पाइप से बाहर नहीं निकलतीं। कई बार ये पाइप में फंस जाती हैं या उसकी दीवारों पर जमने लगती हैं। धीरे-धीरे यही जमा कचरा बदबू और सिंक जाम होने जैसी समस्याओं की वजह बनता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में किचन सिंक ब्लॉकेज पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- किचन सिंक ब्लॉक क्यों होता है? जवाब- किचन सिंक की पाइपलाइन के अंदर समय के साथ गंदगी की लेयर जमा होने लगती है। यह लेयर पाइप का रास्ता धीरे-धीरे संकरा कर देती है। इससे पानी का बहाव कम होने लगता है और सिंक जाम हो जाता है। सवाल- हमारी किन गलतियों के कारण सिंक ब्लॉक हो सकता है? जवाब- किचन सिंक अचानक जाम नहीं होता। ज्यादातर मामलों में हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें इसकी वजह बनती हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- वो कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी सिंक में नहीं डालना चाहिए? जवाब- कुछ चीजें पानी में फूल जाती हैं और कुछ चिपचिपी परत बना लेती हैं। यही वजह है कि घरेलू इस्तेमाल की चीजों को किचन सिंक में डालने से बचना चाहिए। ग्राफिक में इन चीजों की लिस्ट देखिए- सवाल- ये 10 चीजें सिंक में डालने से क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- नीचे ग्राफिक में दी गई टेबल से समझिए कि कौन-सी चीज क्या नुकसान पहुंचा सकती हैं- सवाल- इन 10 चीजों को डिस्पोज करने का सेफ तरीका क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या पानी आसानी से निकल रहा है, फिर भी पाइप के अंदर गंदगी जमा हो सकती है? जवाब- हां ऐसा हो सकता है। पाइप के अंदर गंदगी, ग्रीस और अन्य कण धीरे-धीरे जमा हो सकते हैं, जबकि ऊपर से पानी सामान्य रूप से बहता हुआ दिखाई देता है। दरअसल, पाइप में समस्या तब नजर आती है, जब जमा हुई गंदगी पानी के बहाव को प्रभावित करने लगती है। इसलिए सिर्फ पानी का निकलना ही पाइप की सफाई का पैमाना नहीं है। सवाल- क्या दूध, दही और क्रीम जैसी चीजें भी पाइप में समस्या पैदा कर सकती हैं? जवाब- हां, इन चीजों में फैट और प्रोटीन होते हैं। यह सीवर सिस्टम में जाकर अन्य कचरे के साथ मिल सकते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब होते हैं। इनके अवशेष पाइप या ड्रेन में स्मेल पैदा करते हैं और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। सवाल- क्या किचन सिंक की गंदगी से फूड कंटैमिनेशन का रिस्क बढ़ता है? जवाब- हां, किचन सिंक का इस्तेमाल रोज फल-सब्जियां धोने, बर्तन साफ करने और खाना बनाने से जुड़ी कई गतिविधियों में होता है। ऐसे में अगर सिंक साफ न हो तो गंदगी और खाने के अवशेष फल-सब्जियों या साफ बर्तनों के संपर्क में आ सकते हैं। सवाल- कौन-से संकेत बताते हैं कि पाइप ब्लॉक हो रहा है? जवाब- पाइप पूरी तरह जाम होने से पहले कुछ बदलाव नजर आते हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। ग्राफिक में पाइप ब्लॉकेज के सभी संकेत देखिए- सवाल- अगर सिंक जाम हो जाए तो क्या करें? जवाब- हल्के ब्लॉकेज की स्थिति में कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं। ग्राफिक में सभी उपाय देखिए- सवाल- किचन सिंक को ब्लॉकेज से बचाने के लिए क्या करें? जवाब- कुछ आसान आदतों से लंबे समय तक पाइपलाइन में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती, जैसेकि- सवाल- किचन सिंक की सफाई कैसे करें? हाइजीन कैसे मेंटेन करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- किचन सिंक से जुड़े कुछ कॉमन सवाल जवाब सवाल- क्या चायपत्ती बायोडिग्रेडेबल होने के कारण सुरक्षित है? जवाब- बायोडिग्रेडेबल होने के बावजूद यह पाइप में फंस सकती है। सवाल- क्या थोड़ा-सा चावल या आटा नुकसान पहुंचा सकता है? जवाब- बार-बार ऐसा करने से धीरे-धीरे ब्लॉकेज बनने लगता है। सवाल- क्या नींबू के छिलके सिंक में डाल सकते हैं? जवाब- नहीं, नींबू के छिलकों को सिंक में बहाने की बजाय कम्पोस्ट या गीले कचरे में डालना बेहतर विकल्प है। ……………………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा …………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- टॉयलेट सीट से ज्यादा कीटाणु किचन-स्क्रब में:गीला रहने से पनपते बैक्टीरिया, स्क्रब हमेशा सूखा रखें, तीन हफ्ते में बदलें जर्म्स, वायरस या बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए हम सभी किचन की नियमित साफ-सफाई करते हैं। किचन की साफ-सफाई में स्पंज या स्क्रब का बड़ा रोल होता है। मसाले रखने वाले स्लैब, डिब्बों, गैस चूल्हा या हर रोज के बर्तनों को साफ करने के लिए अधिकांश लोग स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। ये खबर भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *