जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झगड़ा:पानी की बोतल भरने से मना करने पर मारपीट, पांच दिन बाद लालकोठी थाने में FIR दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झगड़ा:पानी की बोतल भरने से मना करने पर मारपीट, पांच दिन बाद लालकोठी थाने में FIR दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में बंद विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू के साथ दंडित बंदी सोनू उर्फ बंटी ने कथित तौर पर मारपीट की। घटना को लेकर 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बोतल भरने से मना किया तो की मारपीट लालकोठी थाना इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि कमलेश उर्फ गोलू पुत्र मुन्नालाल टोंक के कोतवाली थाना इलाके का निवासी है और वर्तमान में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। कमलेश ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जेल में टॉयलेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान सोनू उर्फ बंटी वहां आया और उसे पानी की बोतल भरकर देने का दबाव बनाने लगा। कमलेश ने जब ऐसा करने से मना कर दिया आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जेल में मारपीट 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हुई। इसके बाद बंदी कमलेश की ओर से लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *