जयपुर में सुसराल में विवाहिता की हत्या:दहेज के लिए करते थे टॉर्चर, सिर पर मिला चोट का निशान

जयपुर में सुसराल में विवाहिता की हत्या:दहेज के लिए करते थे टॉर्चर, सिर पर मिला चोट का निशान

जयपुर में सुसराल में एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद से ससुरालवालों की ओर से विवाहिता को दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप है। करधनी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसआई आशीष कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर के ओम शिव कॉलोनी निवासी शंकर लाल चौहान (65) ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनकी बेटी रेणु चौहान (34) की शादी फरवरी-2018 में हरनाथपुरा झोटवाड़ा निवासी गजेन्द्र दायमा से हुई थी। पति गजेन्द्र दायमा फायर इंस्ट्रूमेंट की फिटिंग का काम करता है। दंपती के 5 साल का बेटा है। आरोप है कि 15 अक्टूबर की सुबह करीब 10:45 बजे उन्हें रेणु के बेहोश होने पर हॉस्पिटल ले जाने की सूचना दी गई थी। चिरायु हॉस्पिटल ले जाने पर रेणु को कांवटिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स की ओर से चेक कर रेणु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिर में चोट, हाथ की टूटी थी अंगुली पिता शंकर लाल का कहना है कि हॉस्पिटल पहुंचकर देखने पर बेटी रेणु के सिर पर धारदार हथियार से चोट का निशान था। इसके साथ मारपीट करने के भी गले पर निशान थे। रेणु के एक हाथ की उंगुली भी टूटी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवालें दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर किया करते थे। कार और कैश की डिमांड कर परेशान किया जाता था। बेटी के कई बार बताने पर करीब एक-डेढ़ महीने पंचायत भी बैठी थी। जिसके बाद आगे से टॉर्चर नहीं करना तय हुआ था। आरोप है कि गुरुवार सुबह ससुरालवालों ने मारपीट कर रेणु के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मार डाला। हत्या करने के बाद सबूतों को मिटा डाला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति सहित सुसरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। चुन्नी से लगाया था फंदा एसआई आशीष कुमार ने बताया- सुबह करीब 10:30 बजे रेणु के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालवाले फंदे से उतारकर रेणु को ले जा चुके थे। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि गुरुवार सुबह झगड़ा होने पर रेणु अपने कमरे में चली गई थी। कमरा अंदर से लॉक कर रेणु ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गेट तोड़कर अंदर जाकर फंदे से उतारा गया। हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *