जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्रा से रेप:5 साल तक करता रहा ब्लैकमेल, छोटी बहन से करने लगा छेड़छाड़

जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्रा से रेप:5 साल तक करता रहा ब्लैकमेल, छोटी बहन से करने लगा छेड़छाड़

जयपुर में पड़ोसी युवक के 10वीं क्लास की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। पिछले 5 साल तक ब्लैकमेल कर आरोपी पड़ोसी देहशोषण करता रहा। नाबालिग छोटी बहन को भी डरा-धमकाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। करीब 5 साल पहले वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। आरोपी पड़ोसी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनाम करने की कहकर आरोपी पड़ोसी उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। पिछले 5 साल तक ब्लैकमेल कर आरोपी ने देहशोषण किया। पिछले कुछ दिन पहले उसकी नाबालिग छोटी बहन को भी डरा-धमकाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। इस बारे में बड़ी बहन को छोटी बहन ने बताया। दोनों पीड़ित बहनों की ओर से पुलिस थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर-दबोचा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *