जयपुर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:मंदिर जाते समय चाकू से अटैक; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी

जयपुर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:मंदिर जाते समय चाकू से अटैक; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी

जयपुर में सुबह साढ़े 7 बजे संपत्ति के विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। मंदिर जाते समय आरोपी ने पहले लकड़ी से वार किया, उसके बाद चाकू से अटैक कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना बनीपार्क थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्याम बगानी (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई मुरली बगानी (58) है। घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बनीपार्क थाना SHO सुरेश यादव ने बताया कि श्याम भवानी सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचे, उनके छोटे भाई मुरली बगानी ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले लकड़ी से उनके साथ मारपीट की और बाद में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में श्याम भवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बड़े भाई द्वारा संपत्ति में हिस्सा नहीं देने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है। अमेरिका में रहता था आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी मुरली बगानी पहले अमेरिका के बेलीज सिटी में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी अमेरिका में रहते हैं। करीब 11 महीने पहले अमेरिका में कारोबार में घाटा होने के बाद वह जयपुर आकर रहने लगा था। आरोपी का अपना कारोबार भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या के पीछे संपत्ति विवाद के अलावा अन्य कारणों की भी जांच की जा रही ह

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *