जयपुर में लग्जरी घड़ियों के शोरूम राडो में बुधवार देर रात बड़ी चोरी हुई है। चोर शटर तोड़कर शोरूम के अंदर घुसे। कीमती घड़ियां भरकर ले गए। रुवार सुबह शटर टूटे देखकर शोरुम में चोरी का पता चला। घटना टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के पास स्थिति राडो के शोरूम की है। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह FSL टीम की मदद से पुलिस ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस शोरुम व वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है। सबसे पहले देखें घटना की तस्वीरें… लोहे की रोड से शटर तोड़ा पुलिस ने बताया- लोहे के नकब (रॉड) की मदद से रात के अंधेरे में शोरुम का शटर तोड़ा गया है। शटर तोड़कर बदमाश शोरुम के अंदर घुसे। शो-कैश और टेबल व स्टोर में रखी कीमती घड़ियों को भरकर चोरी कर ले गए। शोरुम मालिक की ओर से चोरी गई घड़ियों की कीमत और संख्या का मिलना किया जा रहा है। अब देखिए घटना स्थल की तस्वीरें… 5 से 7 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया स्पेशल कमिशनर ओम प्रकाश ने बताया- वारादतस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला गया है। फुटेज में गुरुवार तड़के 4 बजे 5-7 बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं। लोहे की रॉड से शोरुम का शटर तोड़कर अंदर घुसे। मिनटों में चोरी कर भागे स्पेशल कमिशनर ओम प्रकाश ने बताया- शोरुम में महज कुछ ही मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी गए माल कीमत अभी शोरुम मालिक की ओर से नहीं बताई गई है। बदमाशों की ओर से छोड़कर गए लोहे की रॉड को पुलिस ने वारदातस्थल से जब्त कर लिया है।

