जमुई में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या:दाह संस्कार से लौटी थी, बुजुर्ग ने पीछे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

जमुई में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या:दाह संस्कार से लौटी थी, बुजुर्ग ने पीछे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

जमुई में गुरुवार शाम एक वृद्ध महिला कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही लगभग 72 वर्षीय बुजुर्ग पेंघू सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगा है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव की है। मृतका की पहचान भोला सिंह की पत्नी फूलवंती देवी ( 70) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, फूलवंती देवी जमुई में एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गई थीं और शाम को ही अपने घर लौटी थीं। घर लौटने के कुछ ही देर बाद वह स्नान करने गईं। बाथरूम से बाहर निकलते ही गांव के पेंघू सिंह ने उन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीछे से आरोपी ने किया हमला मृतका के बेटे विजय सिंह ने बताया कि उनकी मां जब नहाकर कपड़े बदल रही थीं, तभी शैलेंद्र सिंह उर्फ पेंघू सिंह घर में घुस आया और आंगन में खड़ी उनकी मां पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में मां के सिर, कान और कंधे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विजय सिंह ने आशंका जताई है कि करीब एक सप्ताह पहले शैलेंद्र सिंह उनके घर आया था और बकरी के खेत में जाने को लेकर विवाद हुआ था। शैलेंद्र सिंह ने तब जान से मारने की धमकी दी थी। विजय सिंह का मानना है कि इसी विवाद के चलते उनकी मां की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया शुरू घटना के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने आरोपी के नशे में होने की बात कही है, हालांकि हत्या के कारण को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जमुई में गुरुवार शाम एक वृद्ध महिला कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही लगभग 72 वर्षीय बुजुर्ग पेंघू सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगा है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव की है। मृतका की पहचान भोला सिंह की पत्नी फूलवंती देवी ( 70) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, फूलवंती देवी जमुई में एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गई थीं और शाम को ही अपने घर लौटी थीं। घर लौटने के कुछ ही देर बाद वह स्नान करने गईं। बाथरूम से बाहर निकलते ही गांव के पेंघू सिंह ने उन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीछे से आरोपी ने किया हमला मृतका के बेटे विजय सिंह ने बताया कि उनकी मां जब नहाकर कपड़े बदल रही थीं, तभी शैलेंद्र सिंह उर्फ पेंघू सिंह घर में घुस आया और आंगन में खड़ी उनकी मां पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में मां के सिर, कान और कंधे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विजय सिंह ने आशंका जताई है कि करीब एक सप्ताह पहले शैलेंद्र सिंह उनके घर आया था और बकरी के खेत में जाने को लेकर विवाद हुआ था। शैलेंद्र सिंह ने तब जान से मारने की धमकी दी थी। विजय सिंह का मानना है कि इसी विवाद के चलते उनकी मां की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया शुरू घटना के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने आरोपी के नशे में होने की बात कही है, हालांकि हत्या के कारण को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *