जमुई में थार की टक्कर से महिला की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा, चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

जमुई में थार की टक्कर से महिला की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा, चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

जमुई में सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी (45) के रूप में हुई है। सुगनी देवी शुक्रवार सुबह गांव में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकली थीं। मिर्चा मोड़ के पास सड़क पार करते समय जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल जमुई भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाहन की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि फरार थार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। जमुई में सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी (45) के रूप में हुई है। सुगनी देवी शुक्रवार सुबह गांव में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकली थीं। मिर्चा मोड़ के पास सड़क पार करते समय जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल जमुई भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाहन की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि फरार थार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *