जमुई में डाक पार्सल वाहन से 2760 केन बीयर पकड़ी:एंबुलेंस से भी 460 मिली, 3 तस्कर गिरफ्तार; झारखंड से लखीसराय-बिहारशरीफ भेजी जा रही थी खेप

जमुई में डाक पार्सल वाहन से 2760 केन बीयर पकड़ी:एंबुलेंस से भी 460 मिली, 3 तस्कर गिरफ्तार; झारखंड से लखीसराय-बिहारशरीफ भेजी जा रही थी खेप

जमुई में शराब तस्करों और उत्पाद विभाग के बीच चल रही लुकाछिपी में रविवार को दो अलग-अलग वाहनों से बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई। सुबह एक निजी एंबुलेंस से शराब की खेप पकड़ी गई, जबकि रात में डाक पार्सल वाहन से बीयर बिहार पहुंचाने की कोशिश सामने आई। दोनों कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर झारखंड से जमुई के रास्ते लखीसराय जा रही एक निजी एंबुलेंस पर नजर रखी गई। टीम ने एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो उसमें 460 केन बीयर मिली। पूछताछ के बाद दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि तस्कर झारखंड से बीयर की यह खेप लखीसराय पहुंचाने की तैयारी में थे। पुलिस को शक न हो, इसलिए शराब ढोने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। डाक पार्सल वाहन से मिली 2760 केन बीयर इसी तरह रविवार रात उत्पाद विभाग को लोटन मोड़ के पास डाक पार्सल वाहन से शराब की बड़ी खेप गुजरने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 2760 केन बीयर बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जसीडीह से बिहारशरीफ भेजी जा रही थी खेप जांच में पता चला कि डाक पार्सल वाहन से भेजी जा रही बीयर की खेप झारखंड के जसीडीह से चली थी। इसे बिहारशरीफ में डिलीवर किया जाना था। तस्करों ने शराब को सामान्य डाक पार्सल की तरह भेजकर पुलिस की नजर से बचाने की कोशिश की थी। बदलते तरीकों पर उत्पाद विभाग की नजर एक ही दिन में एंबुलेंस और डाक पार्सल वाहन के जरिए शराब तस्करी का मामला सामने आने से पता चलता है कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। वहीं, उत्पाद विभाग भी अपने सूचना तंत्र के आधार पर इन तरीकों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रहा है। दोनों मामलों में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। जमुई में शराब तस्करों और उत्पाद विभाग के बीच चल रही लुकाछिपी में रविवार को दो अलग-अलग वाहनों से बीयर की बड़ी खेप पकड़ी गई। सुबह एक निजी एंबुलेंस से शराब की खेप पकड़ी गई, जबकि रात में डाक पार्सल वाहन से बीयर बिहार पहुंचाने की कोशिश सामने आई। दोनों कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर झारखंड से जमुई के रास्ते लखीसराय जा रही एक निजी एंबुलेंस पर नजर रखी गई। टीम ने एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो उसमें 460 केन बीयर मिली। पूछताछ के बाद दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि तस्कर झारखंड से बीयर की यह खेप लखीसराय पहुंचाने की तैयारी में थे। पुलिस को शक न हो, इसलिए शराब ढोने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। डाक पार्सल वाहन से मिली 2760 केन बीयर इसी तरह रविवार रात उत्पाद विभाग को लोटन मोड़ के पास डाक पार्सल वाहन से शराब की बड़ी खेप गुजरने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 2760 केन बीयर बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जसीडीह से बिहारशरीफ भेजी जा रही थी खेप जांच में पता चला कि डाक पार्सल वाहन से भेजी जा रही बीयर की खेप झारखंड के जसीडीह से चली थी। इसे बिहारशरीफ में डिलीवर किया जाना था। तस्करों ने शराब को सामान्य डाक पार्सल की तरह भेजकर पुलिस की नजर से बचाने की कोशिश की थी। बदलते तरीकों पर उत्पाद विभाग की नजर एक ही दिन में एंबुलेंस और डाक पार्सल वाहन के जरिए शराब तस्करी का मामला सामने आने से पता चलता है कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। वहीं, उत्पाद विभाग भी अपने सूचना तंत्र के आधार पर इन तरीकों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रहा है। दोनों मामलों में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *